top of page

केंद्रीय वस्तर सचिव का रांची दौरा, सीएसबी-केन्द्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान का लिया जायजा

  • May 9
  • 1 min read

रांची :  भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय की सचिव श्रीमती नीलम शामी राव ने Central Tasar Research and Training Institute का दौरा किया। उनके साथ श्रीमती अमृत राज, विकास आयुक्त (हस्तशिल्प); श्रीमती सीमा मिश्रा, निदेशक (हस्तशिल्प); तथा श्री विशाल सागर, निदेशक, उद्योग विभाग, झारखंड सरकार भी उपस्थित रहे।

सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत सीएसबी-सीटीआरटीआई, रांची की निदेशक श्रीमती एस. बालासरस्वती द्वारा किया गया। दौरे के दौरान अतिथियों ने संस्थान के संग्रहालय का अवलोकन किया, जहाँ विभिन्न तसर रेशम रीलिंग मशीनें, तसर धागे तथा तसर रेशमी वस्त्र प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में संस्थान द्वारा तसर क्षेत्र में किए गए अनुसंधान, नवाचार एवं तकनीकी विकास की उपलब्धियों को दर्शाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत अपनाए गए बीज पालकों (एएसआर), रीलरों एवं समर्थ प्रशिक्षुओं के साथ एक संवादात्मक हितधारक बैठक भी आयोजित की गई। इस दौरान लाभार्थियों ने तसर सेरीकल्चर के माध्यम से कौशल विकास, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े अपने अनुभव एवं सफलता की कहानियाँ साझा कीं। कार्यक्रम में समर्थ प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। माननीय सचिव महोदया ने सीटीआरटीआई, रांची द्वारा तकनीक प्रसार, क्षमता निर्माण तथा सेरीकल्चर क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के लिए सतत आजीविका अवसरों के सृजन हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. जे. पी. पाण्डेय, वैज्ञानिक-डी, सीएसबी-बीटीएसएसओ, बिलासपुर ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।


Comments


bottom of page