क्या है बंगाल का मिजाज ? ममता के सिर चौथी बार सजेगा ताज या बीजेपी मारेगी बाजी
- 2 days ago
- 2 min read

कोलकाता: देशभर के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों में सबसे अधिक चर्चा जिन राज्यों की है उनमें बंगाल सबसे आगे है। पश्चिम बंगाल के चुनाव में जनता का मिजाज क्या है। चुनाव से पहले होने वाले ओपिनियन पोल किस तरफ इशारा कर रहे हैं। ओपिनियन पोल्स से जो तस्वीर सामने आई है, पश्चिम बंगाल के सत्ता की राह आसान नहीं होगी। बेहद कड़ा मुकाबला होने वाला है। ज्यादार सर्वे जिनमें IANS-Matrize, Vote Vibe और CNN-News18 तृणमूल कांग्रेस (तृणमूल कांग्रेस ( TMC) ) के जीत की तरफ इशारा कर रेह हैं लेकिन इन सर्वे में भी भाजपा को बढ़त होने की उम्मीद जताई गई है।
पोल के आंकड़े देखिए
IANS-Matrize ओपिनियन पोल: तृणमूल कांग्रेस ( TMC) आगे, भाजपा ( BJP) करीब
IANS-Matrize सर्वे के मुताबिक,
तृणमूल कांग्रेस ( TMC) : 155–170 सीटें
भाजपा ( BJP): 100–115 सीटें
अन्य: 5–7 सीटें
वोट शेयर की बात करें तो
तृणमूल कांग्रेस ( TMC) : 43–45%
भाजपा ( BJP): 41–43%
सीटों में अंतर है, लेकिन वोट प्रतिशत में मुकाबला बेहद करीबी है।

यहां समझिए ओपिनियन पोल का गणित क्या कहता है
Vote Vibe ओपिनियन पोल के अनुसार, बंगाल में मुकाबला और ज्यादा कड़ा होता दिख रहा है। इस सर्वे में भाजपा ( BJP) का वोट शेयर बढ़ता नजर आ रहा है, जबकि तृणमूल कांग्रेस ( TMC) को हल्की बढ़त मिलती दिखती है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, Vote Vibe के आंकड़े यह संकेत देते हैं कि अगर थोड़ा भी वोट स्विंग होता है, तो चुनाव का परिणाम पूरी तरह बदल सकता है।CNN-News18 पोल ट्रैकर: तृणमूल कांग्रेस ( TMC) बढ़त में, लेकिन सीधी लड़ाई, CNN-News18 के Poll Tracker में भी यही ट्रेंड सामने आया है कि: तृणमूल कांग्रेस ( TMC) अभी भी आगे है लेकिन भाजपा ( BJP) का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है
यह पोल साफ संकेत देता है कि चुनाव सीधा तृणमूल कांग्रेस ( TMC) vs भाजपा ( BJP) मुकाबला बन चुका है और अन्य दल फिलहाल पीछे नजर आ रहे हैं।
चुनाव क्यों है खास?
पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटें हैं और बहुमत के लिए 148 सीटें जरूरी हैं। तृणमूल कांग्रेस ( तृणमूल कांग्रेस ( TMC) ) वेलफेयर योजनाएं, महिला वोट बैंक, ग्रामीण पकड़ और मुसलमान वोट बैंक के भरोसे है वहीं भाजपा आक्रामक प्रचार, संगठन और हिंदुत्व एजेंडा के दम पर आगे बढ़ रही है। दोनों पार्टियां पूरी ताकत झोंक रही हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
निष्कर्ष: बढ़त तृणमूल कांग्रेस ( TMC) की, लेकिन गेम ओपन
तीनों बड़े ओपिनियन पोल का औसत संकेत यही है:
तृणमूल कांग्रेस ( TMC) आगे है, लेकिन सुरक्षित नहीं
भाजपा ( BJP) मजबूत चुनौती दे रही है
मुकाबला आखिरी वक्त तक पलट सकता है




Comments