एनयूएसआरएल ने जीता युवा ज्ञान समागम 2025–26 का पहला पुस्कार
- Team BeyondHeadline
- Jan 18
- 1 min read

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची के छात्रों ने युवा ज्ञान समागम 2025–26 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यह तीन दिवसीय प्रतिष्ठित आयोजन 16 से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया, जिसका आयोजन झारखंड राज्य युवा आयोग द्वारा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत किया गया। प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से विभिन्न विश्वविद्यालयों की भागीदारी रही।
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची का प्रतिनिधित्व करते हुए तृतीय वर्ष के छात्र सखी शर्मा एवं शुभम सौरव ने तार्किक स्पष्टता, प्रभावशाली प्रस्तुति और बौद्धिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बीच दोनों छात्रों ने सभी टीमों को पीछे छोड़ते हुए 1,00,000 की नकद पुरस्कार राशि के साथ विजेता का खिताब अपने नाम किया।
यह उपलब्धि नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची के सशक्त शैक्षणिक वातावरण और बौद्धिक परंपरा को रेखांकित करती है। छात्रों की इस सफलता से विश्वविद्यालय को गौरव प्राप्त हुआ है और यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।




Comments